डीएम के निर्देश पर गांव-गांव चली मतदाता जागरूकता मशाल

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

हैदरगढ़, बाराबंकी। विधानसभा निर्वाचन की सरगर्मी तेजी पर है जिले में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की सक्रियता एवं निर्देशन भी जोरो पर है हर क्षेत्र में इनके द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है तथा चुनाव एवं टीकाकरण कार्यक्रमों पर नजदीकी से नजर रखने से कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों में भी जोश है चुनाव आयोग की अपेक्षाओं के तहत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को गांव गांव तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में तहसील हैदरगढ़ की उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने तहसील के सभी बूथों पर मशाल कार्यक्रम आयोजित करने की योजना खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा, रुद्र प्रताप यादव, अजय कुमार गुप्ता को सौंपी। तहसील के सभी विकास खण्डों में मशाल जुलूस का कार्यक्रम शिक्षको के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। शानिवार को हैदरगढ़ विकास खंड के तीन न्याय पंचायत कमेला, चौबीसी एवं बरांवा के 30 विद्यालयो के गांवो में मशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मशाल जुलूस के सफल आयोजन में आमोद सिंह, नीरज मिश्रा, विजेंद्र सिंह, विवेक गुप्ता, राकेश सरोज,संजय शुक्ला, विजय चौधरी, सुरेश गुप्ता, चंद्रशेखर, विमला सिंह, राजेश चौरसिया, अनीता गुप्ता आदि लोगों का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!