कार की चपेट में आने से साइकिल चालक गम्भीर…
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। बाराबंकी रामनगर हाईवे पर कार की चपेट में आने से साइकिल चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मसौली पुलिस ने पहुंच कर एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थाना जहांगीराबाद के ग्राम मुनिमा बाद निवासी राम हरख पुत्र श्रीकेशन 50 वर्षीय सोमवार की साइकिल से सुबह मसौली से घर जा रहे थे कि मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाराबंकी बहराइच हाईवे पर करसण्डा मजरा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

