भाजपा ने किया ग़रीबों के पक्के मकान का सपना साकार: अलीम राइन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
जैदपुर विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा सीट से भाजपा पार्टी के कद्दावर नेता अमरिश रावत के समर्थन में जैदपुर कस्बे के मोहल्ला मुख्खिन। उसरी। नायापुरा बड़ापूरा सहित दर्जनों मोहल्लों में जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को हर क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया व भाजपा के लिए वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपनी टीम के साथ जैदपुर के विभिन्न इलाकों में वोट मांगे। इस मौके पर जैदपुर मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अलीम राइन ने कहा कि 2017 के पहले उ.प्र की पहचान पिछड़ा राज्य, दंगा राज, गुंडाराज, महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य था। लेकिन 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की पहचान देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में हुई है और भाजपा ने दंगामुक्त राज दिया है। श्री राइन ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। तथा गरीबों का कल्याण हुआ है, कानून व्यवस्था में सुधार आया है, गुण्डाराज और माफियाराज की समाप्ति हुई है, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए सैकड़ों कार्य किए गए हैं।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

