समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुनील कुमार मौर्य एडवोकेट भाजपा में शामिल भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश सांसद उपेंद्र रावत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिद्धू एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ सुनील कुमार मौर्य अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज बंकी में स्थित अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी मे सब को लेकर साथ में चलने की कूवत है सम्मिलित होने वालों में प्रधान लोकतंत्र रक्षक सेनानी जो समाजवादी पार्टी में थे सुनील जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए सम्मिलित होने वालों में श्री रमेश चंद्र मौर्य पूर्व प्रधान, खुशीराम मौर्य लोकतंत्र रक्षक सेनानी, एडवोकेट शिव लाल यादव, रामप्रवेश, सोनू मौर्य, धर्मेंद्र कुमार रावत “विद्यार्थी”, सुनील कुमार मौर्य, तिलक राम यादव और राम मिलन यादव, रामसमुझ यादव, राम लखन यादव, कमलेश कुमार लोधी, सूर्य प्रकाश मौर्य, और कुलदीप कुमार रावत यह सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं तथा मान सिंह चौहान प्रधान टाई कला व सुनील कुमार वर्मा (बसपा) सहित तमाम कार्यकर्ता थे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक अधिवक्ता प्रकोष्ठ अनूप कुमार यादव, श्रम प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक देवराज त्रिपाठी, अधिवक्ता परिषद के राम लखन शुक्ला एड, रामअवतार प्रजापति, पंडित पवन कुमार शास्त्री, प्रसून मिश्रा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बंकी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे सम्मिलित होने वाले लोगों का आभार ज्ञापन सांसद श्री उपेंद्र रावत ने किया भारतीय जनता पार्टी विधानसभा268 नवाबगंज प्रत्याशीश्रीमती डॉ राम कुमारी मौर्य जिला महामंत्री अरविंद कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे|बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts