किसानों को 2024 तक कर्ज मुक्त किया जाएगा: गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

पूर्व मंत्री ने विधानसभा दरियाबाद के कई गांवो में किया जनसम्पर्क

बाराबंकी। हमारा प्रयास है कि दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र को एक अलग पहचान मिले। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो युद्ध स्तर पर विकास होगा। उक्त बात विधानसभा 270 दरियाबाद के ग्राम तेलमा, दरियाबाद स्टेशन, पतुलकी, कोटवा, बेलहरी, दुबे का पुरवा बहरौली, दरौली फिरोजपुर सहित एक दर्जन गांवों का डोर टू डोर जन सम्पर्क के दौरान सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने व्यक्त् की। श्री गोप ने आगे कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन जबतक सरकार रहेगी तब तक मिलेगा, सभी प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। किसानों को 2024 तक कर्ज मुक्त किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है जो कहती है वह करती है। इन झूठों को प्रदेश से भगाना है तो सायकिल का बटन दबाकर समाजवादी पार्टी को वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएं। इस मौके पर राम नारायण रावत, विनय सिंह, डीडीसी, राजेश यादव, छक्खन यादव, पिंटू वर्मा प्रधान, मनीष शुक्ला, राजेश शुक्ला आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!