37 वर्षीय अज्ञात का क्षत विक्षत शव बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्की नगर के निकट रेलवे लाइन के किनारे एक 37 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
लखनऊ – अयोध्या रेलमार्ग पर स्थित ग्राम मुश्कीनगर के निकट गेट नम्बर 167 के पास एक 37 वर्षीय युवक का शव देख ग्रामीणों ने सफ़दरगंज पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतक की जमातलाशी ली तो मृतक के पास कोई कागज न मिलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे पर जहाँ चोट के निशान है वही दाहिना हाथ टूटा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

