इटावा में जुटा सपा का कुनबा, शिवपाल बोले-सपा गठबंधन की सरकार के सीएम होंगे अखिलेश यादव
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान में इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी का कुनबा लम्बे समय बाद जुटा। इसके बाद सभी ने एक स्वर में अखिलेश यादव को गठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही शिवपाल सिंह यादव को एक लाख वोट से जीत दिलाने का भरोसा जताया।इटावा के जसवंतनगर से सपा के प्रत्याशी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया के पक्ष में मतदान करने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अलावा उनके छोटे भाई अभय राम सिंह यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेन्द्र यादव तथा तेज प्रताप यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। लम्बे समय बाद सब एक साथ दिखे।सैफई के अभिनव विद्यालय में बने आदर्श मतदान केन्द्र पर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम सिंह यादव, पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, तेज प्रताप यादव तथा परिवार के अन्य लोगों ने मतदान किया।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

