प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ में रोड शो,कहा कि- यूपी की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने के बाद कांग्रेस का प्रयास उनके पक्ष में मजबूती से खड़ा होने का भी है। प्रदेश में तीन चरण का मतदान होने के बाद अब बारी चौथे चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं। उनका आज लखनऊ में रोड शो हो रहा है। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो के दौरान कहा, जनता परिवर्तन चाह रही है। जनता बहुत परेशान और त्रस्त है। लोगों के सामने महंगाई और बेरोजगारी की समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है। जनता चाहती है कि कोई नया आए। नई तरह की राजनीति आए। प्रियंका गांधी ने कहा, पीएम ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!