हर्षित राजकुमार ने भाजपा पर साधा निषाना गोप के पक्ष में किया जनसम्पर्क

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। प्रदेश के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रत्याशियों ने व उनके समर्थकों ने पूरा ज़ोर लगा दिया है। सभी पार्टियों के नेता लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता व समाजसेवी हर्षित राजकुमार ने सोमवार को विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप के पक्ष में दर्जनों गांवों में जाकर तूफानी जनसम्पर्क करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। हर्षित राजकुमार ने कहा कि हवा आज बहुत तेज चल रही है। जिससे साइकिल की रफ्तार बहुत तेज हो चली है। और ऐसा लगने लगा है कि ये हवा विरोधियों की नींदें ले उड़ने वाली है। श्री राजकुमार ने कहा कि साइकिल आम आदमी की सवारी और गांवों के गौरव का रूप है। जिस तरह से साइकिल हमारी राह को आसान बनाती है, ठीक वैसे ही आगामी 10 मार्च को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हम सबका कल्याण होगा और सभी युवा वर्गों को लाखों की तादात में नौकरियों का तोहफा देकर उनके पंखों को उड़ान दी जाएगी। हर्षित राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि याद रखना ये बदहाली को खुशहाली में बदलने का चुनाव है। इस बार हमें नहीं बल्कि जनता को खुद अपना चुनाव लड़ना है। और आगामी 27 मार्च को दरियाबाद से अरविंद सिंह गोप को जिताकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनानी है। इस मौके पर मौके पर मुख रूप से मुन्ना भैय्या, बबलू भैय्या, आशीष सिंह, लालतु सिंह, दिग्विजय सिंह, संतोष, यशवंत यादव, रवि यादव, सुधीर पासवान, मो. फ़ैज़, राहिल एड., रमेश, संतोष, हशमत अली, इमरान मोहम्मद, सुरेमन सहित दर्जनों ग्रामीण व सपाई मौजूद रहें।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

 

Don`t copy text!