मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया एक अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद-

विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22.01.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. आजाद कुमार पुत्र स्व0 राम स्वरुप 2. मुकेश पुत्र नौमीलाल निवासीगण ग्राम गनौरा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को सफेदाबाद अण्डरपास के पास थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे लूटा गया एक अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया।
साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 17.11.2021 को उक्त मोटर साइकिल का प्रयोग कर असैनी ब्रिज के पास एक व्यक्ति से उपरोक्त मोबाइल को लूटा गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 877/2021 धारा 392 भादवि पंजीकृत है ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

Don`t copy text!