समाजवादी पार्टी ने लगाई शिकायतों की झड़ी, निर्वाचन आयोग से जताई कई ईवीएम में खराबी पर नाराजगी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले तीन चरण के मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग से तमाम तरह की शिकायत करने वाली समाजवादी पार्टी चौथे चरण के मतदान के दौरान भी सक्रिय है। दो घंटे में सैकड़ों ट्वीट से समाजवादी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराने वाली समाजवादी पार्टी ने अपनी हेल्पलाइन भी शुरू की है। इसमें दस मोबाइल नम्बर दर्ज हैं।समाजवादी पार्टी ने चौथे चरण में सभी नौ जिलों में ईवीएम में खराबी को लेकर लगातार ट्वीट किया है। पीलीभीत के साथ लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा तथा फतेहपुर में चल रहे मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी ने शिकायतों की झड़ी लगा दी है। इसके साथ ही जारी हेल्प लाइन नम्बर की सूची में लिखा गया है कि चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या तथा अनियमितता आने पर समाजवादी कार्यकर्ता तथा नेता इन नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सूचित करें।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!