यूक्रेन ने रूस के पांच विमान और हेलीकाप्टर को मार गिराया, यूक्रेन ने की पुष्टि- रूसी हमले में 7 की मौत

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स ने इसकी जानकारी दी है।रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक के घायल होने की खबर मिली है और पूरे यूक्रेन में गोलाबारी हो रही है।रूस और यूक्रेन के बीच हालात को देखते हुए डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया है। रायटर्स के अनुसार, डेनमार्क ने सुरक्षा का हवाला देते हुए दूतावास को बंद किया है।रायटर्स के मुताबिक रूस समर्थित अलगाववादियों ने दावा किया है कि उन्होंने यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में दो शहरों पर कब्जा कर लिया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!