विधानसभा चुनाव सम्पन्न, 63.22 प्रतिषत हुआ मतदान लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं में रहा जबरदस्त उत्साह
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
2830 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने किया मतदान
मतदान कर बाहर आते चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद व साथ में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जैदपुर
Related Posts
बाराबंकी। लोकतंत्र के महापर्व पर विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान पूरे जनपद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में रविवार को जनपद की छः विधानसभा सीटों के 2830 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। इस महोत्सव में अधिकांश मतदान केन्द्रो पर प्रातः 6 बजे से ही पहले मतदान करने की खातिर मतदाता लाइन लगाकर खड़े हो गये थे। मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिली जिसमें महिला पुरुष सहित युवाओं व बुजुर्गों ने अपने मताधिकार का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जनपद में कुल 2830 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। मतदान प्रतिशत की बात करें तो सुबह 7 बजे से 9 बजे तक क्रमशः विधानसभा 266-कुर्सी में 7.2 प्रतिशत, विधानसभा 267-रामनगर में 6.1 प्रतिशत, विधानसभा 268-बाराबंकी में 5.3 प्रतिशत, विधानसभा 269-जैदपुर (अ.जा.) में 6.9 प्रतिशत, विधानसभा 270-दरियाबाद में 5.9 प्रतिशत, विधानसभा 272-हैदरगढ़ में 5.8 प्रतिशत इस प्रकार 9 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 6.11 रहा। इसी प्रकार मतदान के प्रतिशत ने रफ्तार पकड़ी पूर्वाह्न 11 से 1 बजे तक विधानसभा 266-कुर्सी में 37.50 प्रतिशत, विधानसभा 267-रामनगर में 36.90 प्रतिशत, विधानसभा 268-बाराबंकी में 35.20 प्रतिशत, विधानसभा 269-जैदपुर (अ.जा.) में 38.10 प्रतिशत, विधानसभा 270-दरियाबाद में 34.20 प्रतिशत, विधानसभा 271-रुदौली आंशिक मतदान प्रतिशत-33.20, विधानसभा 272-हैदरगढ़ में 35.60 प्रतिशत इस प्रकार दोपहर 01 बजे तक कुल मतदान 36.25 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार शाम बजे तक मतदान प्रतिशत ने और तेजी पकड़ी जिसमें विधानसभा 266-कुर्सी में 52.18 प्रतिशत, विधानसभा 267-रामनगर में 58.01 प्रतिशत, विधानसभा 268-बाराबंकी में 55.06 प्रतिशत, विधानसभा 269-जैदपुर (अ.जा.) में 55.00 प्रतिशत, विधानसभा 270-दरियाबाद में 53.20 प्रतिशत, विधानसभा 271-रुदौली आंशिक मतदान प्रतिशत 58.10 प्रतिशत, विधानसभा 272-हैदरगढ़ में 55.00 प्रतिशत इस प्रकार शाम 5 बजे तक कुल मतदान 54.74 प्रतिशत रहा। वहीं शाम 6 बजे तक विधानसभा कुर्सी में कुर्सी में 62 प्रतिशत, रामनगर में 63.2 प्रतिशत, विधानसभा सदर में 62 प्रतिशत, जैदपुर में 63.2 प्रतिशत, दरियाबाद में 53.20 प्रतिशत, हैदरगढ़ में 64.25 सहित रुदौली आंशिक 66 प्रतिशत इस प्रकार शाम 6 बजे तक कुल मतदान 63.22 प्रतिशत मतदान जनपद में रहा। मतदान में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसलिये जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. अनुराग वत्स, एडीएम राकेश कुमार से लेकर अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी मतदान केन्द्रों पर कड़ी नजर बनाये हुए थे। इन सभी अधिकारियांे ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करके शांति व्यवस्था बनाये रखी।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

