बलिया से भावुक रिश्ता जोड़ गए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- ब्याज समेत लौटाऊंगा यहां की धरती का कर्ज
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
पूर्वांचल के बलिया जिले में छठवें चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। इस लिहाज से बलिया जिले में सियासी घमासान पूर्वांचल के अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक है। सोमवार को बलिया जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर बाद भाजपा के पक्ष में प्रचार करने बलिया पहुंचे। प्रधानमंत्री शहर से सटे माल्देपुर गांव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तो लोगों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।पीएम का हेलीकाप्टर दोपहर करीब तीन बजे हेलीपैड पर उतरा तो पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, मंच पर पीएम पहुंचे तो जन समूह का हाथ उठाकर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री का दोपहर बाद मंच पर आगमन हुआ तो पहले सभी का अभिवादन किया, उसके बाद जनता का अभिवादन कर उनको प्रणाम किया। इस दौरान मंच पर पार्टी की ओर से उम्मीदवार भी मौजूद रहे। दरअसल जिस मैदान पर पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसभा थी वहीं से उन्होंने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी, लिहाजा यहां से उनका विशेष नाता भी रहा है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

