बिजली विभाग की लापरवाही से घट सकती है बड़ी घटना मामला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतौरा का

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

कोठी बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत छतौरा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर से विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन खींच दी है। जिसके तारों से कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। ग्राम प्रधान व विद्यालय के शिक्षकों ने इस सम्बन्ध में कई शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भेजे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र सिद्धौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतौरा में बिजली विभाग की लापरवाही व दबंगई के चलते विद्यालय परिसर के अंदर बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर पोल पर रखा हुआ है बिजली के पोल के समीप इंडिया टू हैंड पाइप व शौचालय विद्यार्थियों के लिए बना हुआ है जोकि छोटे बड़े नौनिहालों को कभी भी इस बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है तो इस संबंध में विद्यालय की अध्यापिका पूंजा व रसोईया राम रानी व मालती सहित ग्राम प्रधान ने कई बार बिजली विभाग को विद्यालय परिसर से पोल हटावाने की जानकारी दी है परंतु दिए गए शिकायती पत्रों को बिजली विभाग नजरअंदाज कर किसी बड़े घटना का इंतजार कर रहा है लखनऊ से कोठी फिर बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग से लगभग सात किलोमीटर की दूरी तै करके अध्यापिका को विद्यालय पहुंचना पड़ता है जिस विद्यालय में अध्यापिका की तैनाती है उस विद्यालय में लगभग 60 विद्यार्थी हैं अकेली अध्यापिका को 60 विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण कराने में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैै।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!