शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं होली: गजेन्द्र प्रताप सिंह पीस कमेटी की बैठक में बोले थाना प्रभारी
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बड्डूपुर, बाराबंकी। आगामी होली के त्यौहार व सामान्य चुनाव के परिणाम को देखते हुए कोतवाली बड्डूपुर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई। गुरुवार को कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने थाना परिसर में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं संभ्रांत व्यक्तियों को बुलाकर आगामी होने वाली होली के त्योहार व सामान्य चुनाव के परिणाम को देखते हुए बैठक की गई प्रभारी ने आए हुए सभी लोगों को बताया कि होली का त्यौहार भाईचारे की तरह आपस में सभी लोग हिल मिलकर मनाएं होली का त्यौहार हिंदू मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है तथा आगामी 10 मार्च को विधानसभा का परिणाम आने वाला है इसकी जिम्मेदारी आप सभी लोगों की है किसी प्रकार का कोई रैली गोला पटाखा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर उप निरीक्षक राधेश्याम गुप्ता, परमात्मा यादव, ग्राम प्रधान रामप्रसाद अवनीश कुमार वर्मा, नागेश्वर यादव, मोहम्मद खालिद, रमेश गौतम, मोहम्मद जुनेद, राम प्रताप वर्मा, जय वीर सिंह, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

