रेल पटरी पर मिली अधेड़ की लाष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ पुलिस ने बरामद किया। जिसके पास मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त लखनऊ के निवासी के रूप में करके पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हॉउस दोनों पुत्रो ने शिनाख्त की। जानकारी के अनुसार लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के न्यू रहिमााबाद निवासी सतीश कुमार सिंधी (64) पुत्र स्व. आसर दास बीते दिन दोपहर दो बजे घर से बिना बताये निकल गया था। जिसके बाद उसका शव गुरुवार को सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सन्दौली उमरपुर से निकली रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पुलिस से जानकारी मिलने पर उसके पुत्र नवीन और धीरज ने शव की शिनाख्त करने के बाद बताया कि उनके पिता सतीश मानसिक रूप से कई वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। जो बीते दिन बिना बताये घर से निकले थे। अयोध्या में बहन रहती है तो हो सकता है वहाँ जा रहे हो। लेकिन शाम से उनका फोन बंद हो गया था। जिसके बाद सुबह सतरिख पुलिस से उनकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!