वाहन की टक्कर से विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, कई वार्डों की बिजली गुल
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
फतेहपुर बाराबंकी। नगर फतेहपुर के ब्लॉक चौराहे पर सडक किनारे रखे ट्रांसफार्मर में डीसीएम वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण कई घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उक्त वाहन की जोरदार टक्कर में बुधवार की देर रात सूरतगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में ठोकर मार दी। जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। विधुत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई करीब 2 हजार की आबादी विधुत आपूर्ति बन्द रहने से जनमानस परेशान रहा। विधुत विभाग द्वारा करीब 12 घंटे बाद बाधित विधुत आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू कराया नहीं जा सका। इस सम्बन्ध में एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि वाहन की चपेट मे आने से ट्रान्सफार्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। विद्युत सप्लाई शुरू कराने के साथ नये ट्रान्सफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

