फर्जी हाजिरी चढ़ाकर नदारद रहती है प्रधानाध्यापिका बोले खण्ड शिक्षाधिकारी जांच कर होगी कार्रवाई शिक्षा क्षेत्र त्रिवेदीगंज के प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर का मामला
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
हैदरगढ़ बाराबंकी। एक तरफ प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित करने को लेकर पोशाक, किताब, छात्रवृत्ति देकर गरीब बच्चों की आर्थिक मदद करती है वही दूसरी तरफ जिन कंधों पर बच्चों को शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी है, तो वही कंधा नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती नजर आ रही हैं। मामला शिक्षा क्षेत्र त्रिवेदीगंज के प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर का है जहां एक प्रधानाध्यापिका शिक्षाधिकारियों की सरपरस्ती में विद्यालय में माह के चंद दिन सिर्फ हाजिरी चढ़ाने आती है उसके बाद उनका अता पता नही रहता। जानकारी के मुताविक प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर में कुल 71 बच्चे शिक्षण के लिए आते है जिनकी शिक्षण की जिमेंदारी प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका और एक शिक्षा मित्र के ऊपर है अभिभावकों का कहना है कि प्रधानाध्यापिका माह में एक या दो दिन ही आती है और हाल चाल लेकर चली जाती है। वही विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापिका से जानकारी लिया गया तो उन्होंने कुछ बोलने व अपना नाम बताने से भी इंकार कर दिया। वही सूत्र बताते है कि उक्त प्रधानाध्यापिका पर शिक्षा विभाग पूरी तरह मेहरबान है उनकी अनुपस्थिति के बारे में विभाग का हर अधिकारी व कर्मचारी भी जानता है। जानकारी में यह भी आया कि पूर्व में रहे खण्ड शिक्षाधिकारी मनमोहन सिंह, संजय शुक्ला भी उक्त प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई नही किया इसका कारण यह भी है कि शिक्षा क्षेत्र त्रिवेदीगंज के बीआरसी कार्यालय में बैठे धुरंधर राजनीतिक शिक्षक जो स्वंय विद्यालय भी नही जाते है और अन्य शिक्षकों की वकालत कर उन्हे कार्रवाई के बजाए अभयदान दिलवा देते है। वही इस सम्बन्ध में एबीएसए से बात किया गया तो उनका कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कर्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि खण्ड शिक्षाधिकारी आरपी यादव प्रधानाध्यापिका के विरूद्व कार्रवाई करते है अथवा नही।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

