आषाबहू के मानदेय में जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार सीएचसी रामनगर का मामला
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में आशा बहू के मिलने वाले मानदेय मैं लापरवाही की जा रही है। महीनों हो रहे हैं तमाम आशा बहुओं को उनका मानदेय और टीकाकरण का पैसा नहीं मिला है। रामनगर सीएचसी तहसील मुख्यालय की सीएचसी है जहां पर इस समय व्यापक पैमाने पर लापरवाही की जा रही है। दो महीने से आशा बहुओं का मानदेय व टीकाकरण का पैसा नहीं मिला है और न ही ग्रह भ्रमण का पैसा दिया गया है जबकि उनके वाउचर भी लगे हुए हैं। मोबाइल मिलना था लेकिन उसको भी नहीं दिया गया। बताया जाता है कि संगिनी को दिए गए मानदेय में भी पन्द्रह पन्द्रह सौ की कटौती की गई ।आशा बहू यूनियन संघ की पूजा सिंह का कहना था कि इस समय चुनाव का समय चल रहा है इसलिए आशा बहूओ के साथ नाइंसाफी हो रही है।सीएचसी पर मनमानी की इंतहा हो गई। मतगणना के बाद धरना प्रदर्शन करने को सभी मजबूर होंगी उन्होंने। बताया कि एक एक साल से तमाम डिलीवरी कराने वाली लाभार्थियों के खाते में पैसा नहीं भेजा गया है। एक बार कागज जमा किया गया इसके बाद फिर से कहा जाता है कि कागज खो गया फिर से दो । जिनको 1400 डिलेवरी के खाते में मिल जाना चाहिए उनके खाते में भी पैसा नहीं पहुंचा है। नसबंदी वाले लाभार्थियों को भी पैसा नहीं भेजा गया है। पूरी तरह से निरंकुशता है। अधीक्षक से लेकर कोई बाबू सुनने वाला नहीं है। यहां पर एक आर ओ मशीन लगी हुई थी वह भी नहीं है।अस्पताल में पेयजल समस्या बनी हुई है। पुरानी मशीन कन्हा गई यह जांच का विषय है। जंहा आरओ लगा था वँहा फर्नीचर रखा गया है।यंही अभी प्रसूता से दो हजार रुपए एक एएनएम द्वारा मांगने की बात अधीक्षक तक गई थी लेकिन उन्होंने भी अनसुनी की।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

