राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन जीने की कला है: डा. ऋषिकेश

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। मोहन लाल वर्मा एजुकेशनल इस्टीट्यूट में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार पटवा के नेतृत्व में तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच .एन. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह मोहन लाल वर्मा एजूकेशन इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित हुआ मंच का संचालन स्वयंसेविका जोहा फातिमा द्वारा किया गया सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसके तत्पश्चात अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० ऋषिकेश मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा साइबर जागरूकता जैसे कार्यक्रमों की आयोजित करने के लिए प्रेरित किया महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा महाविद्यालय के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा. नीरज कुमार वर्मा के द्वारा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा.़ विनोद वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का अपना अनुभव साझा किया समाजसेवी सत्येंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण (वृक्षारोपण) के बारे में जागरूक किया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एच .एन. चौधरी जी ने अपने संबोधन में युवाओं का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य के बारे में चर्चा की करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन जीने की कला सिखाती है। इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार पटवा ने स्वयंसेवकों को सात दिनों का कार्यक्रम शेड्यूल बताया तथा अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया कार्यक्रम में उपस्थित दुर्गेश, विजय, अंकित का विशेष योगदान रहा तथा सभी टीम के टीमलीडर तथा उनके स्वयंसेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन संकल्प गीत तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!