महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
रामनगर बाराबंकी। थाना व कस्बा रामनगर निवासिनी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने परिवारी जनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला धमेडी दो के निवासी प्रवेश की 28 वर्षीय पत्नी आशा की आज बृहस्पतिवार को मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई राम उमेश निवासी तारापुर गुमान थाना रामनगर ने ससुराली जनों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मेरी बहन उमा बीमार थी मैंने अपने यहां उसका इलाज कराया ठीक होने के बाद अभी 10 दिन पूर्व मेरी बहन अपनी ससुराल रामनगर चली आई थी। मुझे शक है कि मेरी बहन की मौत बीमारी से नहीं परिवार के लोगों की मारपीट के चलते हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना रामनगर के उपनिरीक्षक हरिप्रसाद सरोज ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष बाबू मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतका की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी तथा उसके दो बच्चे भी हैं बच्चों के ऊपर से मां का साया उठ गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

