गौशाला के बाहर मृत जानवरों को छोड़ा गया खुले में, क्षेत्र में फैल रहा प्रदूषण बोली बीडीओ जांच करवाकर होगी कार्यवाही

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत अम्बौर में स्थित अस्थाई गौवंश स्थल में इलाज के अभाव में एक गाय की मृत्यु हो गई व एक मरणासन्न अवस्था में पाई गई। गौशाला के पूर्व में कई पशुओं के शव खुले में पड़े मिले जिससे क्षेत्र में लोग भयंकर बीमारी व प्रदूषण से पीड़ित हो सकते है। एक तरफ योगी सरकार जहां दावा कर रही है कि उनके शासनकाल में गौवंश सुरक्षित है परन्तु यहां जिम्मेदार लोग उनकी कार्यशैली पर पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे है। गौशाला में कई जानवर बीमार व घायल अवस्था में भी पाए गए। जब अम्बौर स्थित गौशाला से संबंधित डॉक्टर ज्वाला प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं आज सुबह आया था परंतु मुझे कोई बीमार गाय नहीं मिली, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में डॉक्टर गैर हाजिर थे, बीडीओ संस्कृता मिश्रा का कहना है कि इसकी जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। जब संवाददाता ने ग्राम प्रधान व संबंधित सचिव से भी जानकारी करनी चाही तो उनका उत्तर नहीं मिला। क्या शासन इन जिम्मेदारों पर सख्त रवैया अपनाएगा या ऐसे ही इन बेजुबानों की मौत होती रहेगी और क्षेत्र प्रदूषित होता रहेगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!