होली पर्व में सद्भावन बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: योगेन्द्र कुमार पीस कमेटी की बैठक में बोेले फतेहपुर क्षेत्राधिकारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
निंदूरा बाराबंकी। पीस कमेटी की बैठक में भाईचारे के बीच पर्व मनाने का दिया संदेश, होली का त्योहार आपसी सदभाव एंव भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर थाना घुंघटेर में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पीस की बैठक का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्षों को छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखने व पुरानी रंजिशों के जरिए होली के रंग में भंग डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिये निर्देशित किया। पीस कमेटी को सम्बोधित करते योगेंद्र कुमार ने कहा कि होली का पर्व रंग बिरंगे रंगों के साथ हमें आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ त्योहरों को मनाने का संदेश देता है। उन्होंने होली के पर्व पर हुड़दंगियो द्वारा किसी तरह की अराजकता फैलाने से रोकने एवं त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर कड़ी करवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के बाद किसी पर भी जबरदस्ती रंग न चलाया जाए साथ ही कहा कि रोड पर चलने वाले वाहनों पर हुड़दंगियों द्वारा वाहनों को रोकने एवं किसी तरह की अभद्रता न होने पाये। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया, समस्त स्टाफ क्षेत्रीय ग्राम प्रधान जसीम कुमार, सुरेश कुमार, अवधेश, अरविंद, अशोक, संदीप आदि लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

