दो घरो में नकब काटकर हजारों की चोरी पीड़ित का नही दर्ज हुआ मुकदमा

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। गुरुवार की रात बेख़ौफ़ चोरों ने दो घरों में सेंध काटकर गहनों के साथ हजारों कीमती सामान गृहस्थी व नगदी उठा ले गए। घटना का मामला दर्ज नही हुआ है। दोनो घटनाओं में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम कोडरी का है। यहां के निवासी रामकेश यादव व गिरवर यादव के घरों में नकाब लगाकर चोरों ने नकदी सोने चांदी के जेवरात फूल के बर्तन मेंथा आयल चोरी कर लिया। पीड़ित रामकेश यादव ने बताया गुरुवार की रात घर मे घुसे चोरों ने बक्सा तोड़ कर उसमें रखी नौ हजार पांच सौ नकदी कीमती सोने चांदी के आभूषण पच्चीस चांदी के सिक्के फूल के कीमती बर्तनों को चोर उठा ले गए। वही पीड़ित गिरवर यादव ने बताया पांच किलो मेंथा आयल दो हजार की नकदी व कीमती फूल के बर्तन चोरी हुए है। चोरी की जानकारी सुबह हुई। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया तहरीर मिली है जांच चल रही है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!