चीनी मिल महाप्रबन्धक ने अधिकारियो व कर्मचारियो को किया जागरूक
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
हैदरगढ़, बाराबंकी। क्षेत्र के बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की हैदरगढ़ इकाई परिसर में शुक्रवार को 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सहित राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारे का उद्घाटन किया गया। सप्ताहभर चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रारम्भ मे चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक बी.के. यादव ने सर्वप्रथम सभी चीनी मिल कर्मियों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सदैव गम्भीरतापूर्वक सर्तक रहनेे की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारी, संस्था व देश हित में श्जीरो एक्सीडेण्टश् की दिशा में हमेशा अग्रसर रहने हेतु उत्तरदायित्वों का भी बोध कराया तथा अपने परिसर एवं आसपास दुर्घटनारहित क्षेत्र बनाने पर बल दिया। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने साथ सभी मिल कर्मियों को जागरुक करने तथा सुरक्षा सप्ताह मात्र औपचारिकता न होकर यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, इस बात पर गम्भीरता से अमल करने का मन्त्र दिया। इस मन्त्र को उन्होंने साल के 365 दिन 24 घण्टे अपने जीवन के व्यवहार में लाने की सलाह दी। उन्होने आगे कहा की स्थान कोई भी हो कारखाना या सड़क सुरक्षा सर्वाेपरि है। सुरक्षा व्यवहार स्वयं के साथ ही साथ राष्ट्र व समाज सभी के लिए हितकारी है। 4 मार्च से 10 मार्च तक सप्ताहभर चलने वाले इस राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारे में स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर इत्यादि अनेक प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। तथा सप्ताह के अन्त में प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विजेता प्रतिभागियों व हमेशा सुरक्षा के प्रति सर्तक एवं सजग रहने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। वहीं इस कार्यक्रम में चीनी मिल के कारखाना प्रबन्धक पुनीत मिश्र ने उपस्थित चीनी मिल टीम को सुरक्षा की शपथ दिलायी। इस अवसर पर स. महाप्रबन्धक (गन्ना) धर्मेश मेहरोत्रा, स. महाप्रबन्धक (वाणिज्य) अजय डोकानिया, उप महाप्रबन्धक (उत्पादन) अंशु रघुवंशी, स. महाप्रबन्धक (विद्युत) बी.के. तोमर, उप महाप्रबन्धक (इन्स्ट्रूमेण्ट) राजेश यादव, मुख्य प्रबन्धक (पावर प्लाण्ट) संजीव मिश्र, मेडीकल आफीसर डॉ. अरुण पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक अजय सिंह, ऋषि दूबे, कार्मिक अधिकारी अटल सिंह, महेश मिश्र, सुरक्षा अधिकारी निरंजन कुमार, लीगल ऑफिसर देवेश चौहान, फार्मासिस्ट प्रदीप यादव, सहित अन्य अनेक चीनी मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षा के प्रति शपथ लेते हुए अपनी वचनबद्धता दोहरायी।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

