बहराइच 05 मार्च। यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद के फंसे हुए 15 छात्रों में से अब तक अकबरपुरा नईबस्ती निवासी मो. आमिर वहीद, तहसील कैसरगंज के ग्राम हुजुरपुर निवासी रवीन्द्र कुमार शुक्ला व ग्राम सपसा निवासी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील पयागपुर के ग्राम मझौव्वा बनकट खरगौरा जुनूब के मो. वसी, तहसील नानपारा के शान्तिनगर रूपईडीहा निवासी अखिल कुमार त्रिपाठी, तहसील महसी के ग्राम महसी निवासी स्वान्त रंजन तिवारी, बहराइच नगर के अकबरपुर निवासी विशेष यादव, मो. सूफीपुरा निवासी अवनीश वर्मा व मो. सलारगंज निवासी अशद अहमद खान सकुशल अपने-अपने घर पहुंच गये है।
इसके अलावा तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर के ग्राम बलसिंहपुर निवासी छात्र अदित्य कुमार वर्मा, बुडापेस्ट में ठहरे है। बहराइच नगर के मो. घसियारीपुरा निवासी युवराज सोनी, पोलैण्ड में है। मो. डिगिहा निवासी विशेशांक मिश्रा, दिल्ली एयरपोर्ट पर आ गये है। तहसील कैसरगंज के ग्राम उपधि के अभय यादव को गोआहोम में ठहराया गया है। फखरपुर निवासी अंकित अवस्थी, दिल्ली एयरपोर्ट पर आ गये है तथा तहसील सदर बहराइच के ग्राम झुरिया निवासी विनोद कुमार वर्मा, हंगरी में है। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देश पर छात्रों व उनके परिजनों से सम्बन्धित तहसील प्रशासन द्वारा सम्पर्क कर हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

