बाराबंकी। शनिवार को जिला बार में याद किये गये अहमद नईम खान जिला बार एशोसिएशन के सभागार में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. अहमद नईम खान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता जिला बार के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह वर्मा ने की। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि अहमद नईम खान सदैव जूनियर अधिवक्ताओं को बहुत सहयोग करते थे। वो हमेंशा जूनियर अधिवक्ताओं को प्रोसाहित करते रहते थे। एलडर कमेटी के सदस्य मुचकुद सिंह वर्मा ने कहा कि नईम सीआरपीसी के अच्छे जानकार थे। पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने कहा कि अहमद नईम खान का एखलाक बहुत अच्छा था वह हर किसी से प्यार करते थे। अन्त में उनके पुत्र अधिवक्ता हुमायू नईम खान ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजली सभा में दिलीप गुप्ता, नरेश कुमार सिंह, विवेकानन्द सिंह, नीरज वर्मा, तनवीर अहमद, फरहत उल्ल किदवाई, देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

