खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में निखार होती है…
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी । खेल शारीरिक व्यायाम का साधन है । खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में निखार होती है।साथ ही ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओ में निकल कर आती है।
उक्त बातें रविवार को लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित बावली चौराहे के निकट मैदान पर आयोजित चन्दवारा प्रीमियर लीग सीजन वन का फीता काटकर उदघाटन करते हुए टूर्नामेंट के संरक्षक व समाजसेवी चन्द्रप्रकाश जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट पूरी दुनिया मे अंतराष्ट्रीय खेल के तौर पर खेला जाता हैं। ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट के बेहतरीन प्रतिभाएं है जरूरत है उनमें निखार लाने की जिसके लिए सरकार को चाहिए कि गांव की इन प्रतिभाओ को संसाधन उपलब्ध कराकर अवसर देना चाहिए। टीम के संरक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
टूनामेंट के उद्घाटन पर 4 मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच तुरकानी व सैदनपुर के बीच खेला गया। तुरकानी टीम के कप्तान हैरिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तुरकानी टीम के सलामी बल्लेबाज हैरिस व एन्तिसार की सलामी जोड़ी जल्दी ही लड़खड़ा गई। और निर्धारित 8 ओवरों में 53 रन का लक्ष्य दे सकी। सैदनपुर टीम के घातक गेंदबाज अयाज ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। सैदनपुर की टीम ने जवाब में हाफिज एत्हिसाम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लक्ष्य को महज 4 ओवरों हासिल करने में कामयाब रही। अयाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दुसरा मैच मैलारायगंज व जलालपुर के बीच खेला गया। जिसमें मैलारायगंज की टीम के उबैद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करनेे का निर्णय लिया। मैलारायगंज टीम के कप्तान उबैद व बल्लेबाज फहद की बेहतरीन प्रदर्शन से 8 ओवरों में 95 रन बनाए। जवाब में जलालपुर की टीम के कप्तान सतीश की आतिशी पारी से 6 ओवरो में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट के तीसरा मैच दादरा व करमुल्लापुर के बीच खेला गया। जिसमें दादरा टीम के कप्तान अर्पित टास जीतकर पहले गेंदबाजी की। मैदान में उतरी करमुल्लापुर की टीम ने 76 रन का लक्ष्य दिया। दादरा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं लेकिन माध्यम क्रम के बल्लेबाज सचिन की 32 रनों की आतिशी पारी से 6 ओवरों में लक्ष्य पाने में कामयाब रही। सचिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के चौथे मैच में सफदरगंज व किशुनदासपुर की टीमें भीडी जिसमें किशुनदासपुर टीम के कप्तान अंकित ने टास जीतकर पहले सफदरगंज की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। सफदरगंज टीम सधी गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए और महज 53 रन ही बना सकी किशुनदासपुर की टीम रवि ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में ही अपनी टीम की झोली में मैच डाल दिया। रवि को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक मो गुफरान, मयंक जायसवाल, दीपू रावत, शिवा रावत, टूल्ली, राहुल गुप्ता, जीतेन्द्र , सहित सैकड़ों किक्रेट प्रेमी एवं किक्रेट कमेटी के सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

