त्रिलोकपुर पुलिस ने बेहोशी के हालात में मिले युवक के हाथ मुँह धोकर घर तक पहुँचाया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी । पुलिस का नाम आते ही लोगो के मन में पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच आ जाती है परन्तु पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी होता है जो दूसरों की मदद की यादगार बनता है। ऐसा ही एक वाक्या आज त्रिलोकपुर पुलिस ने किया जब बेहोशी के हालात में मिले युवक के हाथ मुँह धोकर घर तक पहुँचाया।
रविवार की शाम को त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय अपने हमराही हेड कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, कांस्टिबल राहुल राजपूत व राजेश यादव के साथ केसरीपुर मोड़ के पास में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी सूचना मिली की टावर के पास सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी ने तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को पानी पिलाया और उसका हाथ मुँह धोकर जब व्यक्ति होश में आया तो उसको घर तक भिजवाया। क्षेत्र वासी पुलिस का मानवीय रूप देख कर चौकी प्रभारी की सभी ने प्रशंसा की।।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

