प्रतिबन्धित मांस की बिक्री करने जा रहे व्यक्ति गिरफ्तार
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्रतिबन्धित मांस की बिक्री करने जा रहे एक व्यक्ति को मसौली पुलिस ने मसौली चौराहा से गिरफ्तार कर स्कूटी पर रखे 50 किलो0 मांस बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध पशु क्रुरता निवारण अधिनियम की कार्यवाही की गयी है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान, आशीष कुमार, कमलेश कुमार ने चेकिंग के दौरान स्कूटी नम्बर यूपी 41 एआर 0538 को रोककर जमातलासी ली तो स्कूटी पर लदे 50 किलो0 प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक कस्बा मसौली निवासी शब्बीर पुत्र सुबराती लखनऊ से मांस लाकर बेचता है तथा कभी कभी पशुओ का वध कर भी मांस की बिक्री करता है अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

