अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

जहांगीराबाद, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद के प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापा मार करके दो व्यक्तियों को धर दबोचा और इनके पास से एक अवैध असलहा, चाकू व कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके दोनो को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात जहांगीराबाद थानाध्यक्ष दर्शन सिंह यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि बंधौली तिराहे के पास एक बाइक से दो व्यक्ति आ रहे हैं और इनके पास में अवैध असलहे हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने बाइक सवार इसी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी क्रमशः मोहित यादव पुत्र सहजराम यादव, सचिन यादव पुत्र दिनेश यादव को रोका तलाशी के दौरान इन दोनो लोगों के पास से एक अवैध असलहा एक चाकू व कारतूस बरामद किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!