किसानों की समस्याओं का होगा निस्तारण: मो. नसीम बैठक में बोले भाकियू राष्ट्रतावादी के जिला संगठन मंत्री
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
हैदरगढ़, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन राट्रतावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुबेहा नगर पंचायत स्थित जिलाउपाध्यक्ष गंगाराम रावत के आवास पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें किसानों की तमाम समस्याओं पर पर विन्दुवार विस्तृत चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से सुबेहा नगर पंचायत के पूरे बादल वार्ड निवासी मो. नसीम को जिला संगठन मंत्री/मीडिया प्रभारी के पद पर आसीन किया गया। बैठक में मौजूद सभी किसान कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन मंत्री को माला पहना कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए जोरदार नारे लगाये। इस अवसर पर भाकियू राष्ट्रतावादी के जिला संगठन मंत्री मो. नसीम ने सभी बैठक में मौजूद किसान भाइयो को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि किसानों की समस्या हमारी समस्या है और उसको निस्तारण करवाना हमारी जिम्मेदारी है। श्री नसीम ने आगे कहा कि क्षेत्र में छुट्टा जानवरों का आतंक दिनो दिन बढ़ता जा रहा जिससे सभी किसान भाई को रातो रात जागकर फसलो को रखवाली करने को मजबूर होते हैं जैसे ही चुनाव खत्म होता है वैसे ही इस समस्या से निपटने के लिए सभी किसान जनपद कूच करेंगे और जिलाधिकारी को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज से यूनियन से जुड़े सभी किसान भाईयों को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह हमारे पर्सनल नम्बर पर अवगत कराए उनके लिए हमारा फोन चौबीस घंटे खुला रहेगा। श्री नसीम ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चन्द्र सिंह जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस पर हम पूरी तरह से खरा उतरूगा, और दी गई जिम्मेेदारी को इमानदारी से निर्वाहन करूगां। इस मौके पर मुख्य रूप से भाकियू के जिलाउपाध्यक्ष नृपेन्द्र तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष रज्जन लाल, जिलासंयोजक डा. अरविंद, जिला प्रभारी राम किशोर मौर्या, सुरेश कुमार, इद्रीश, सुनिता कनौजिया, दयावती रावत, कंचन सिंह, मन्ना रावत, महबूब अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

