मिलजुलकर कर खुशियां मनाये: पंकज सिंह

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। आगामी होली के त्यौहार को लेकर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा स्थित भवानी नीम चबूतरा पर बैठक कर परम्परागत रूप से होली मनाने की अपील की तथा निर्धारित मार्गाे से ही होलिका जुलूस निकालने की अपील की। कौमी एकता बैठक में उपस्थित समुदाय से रूबरू होते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रंगों का त्योहार खुशियों का प्रतीक है छोटी छोटी बातों पर कभी भी ध्यान न दे तथा मिलजुलकर कर खुशियां मनाये। प्रभारी निरीक्षक ने पियक्कड़ों को चेतावनी देते हुए कहा कि रंग के दौरान कोई भी शराब के नशे में हुड़दंग मचाते हुए मिला तो उसकी होली सलाखों के बीच होगी। श्री सिंह ने कटरा मसौली से निकलने वाले जुलूस को निर्धारित मार्गाे से ही निकालने की अपील की तथा कोई नयी परम्परा न डालने की बात कही। बैठक के पश्चात प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने जुलूस मार्ग में पैदल गस्त कर जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने होली पर्व से पूर्व गलियों की सफाई के लिए ग्राम प्रधान से अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, प्रेमनन्द वर्मा, देवीशंकर सोनी ,डॉ मो0 इकबाल, शानू यादव, विन्ध्येश्वरी वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, हसीब, गुलाम हुसैन, मयाराम वर्मा, हरिनाम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!