पति, देवर व सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में हाईवे के किनारे अर्धनिर्मित मकान से बरामद हुई दो माह पुराने युवती के शव में मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति, देवर व सास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय हो कि रसौली गांव के निकट हाइवे पर अर्धनिर्मित मकान की सफाई के दौरान प्लास्टिक की बोरी में एक युवती का कंकाल बरामद हुआ था कंकाल के साथ ही बोरी के अंदर से मिले आधार कार्ड के जरिये मृतका की शिनाख्त शाहीन बानो पुत्री मो0 अफरोज निवासी ग्राम सुसाई शहाबपुर थाना मसौली के रूप में हुई थी। मर्चरी पहुँचे मृतका के पिता ने शाहीन बानो के रूप में पहचान की और सफ़दरगंज पुलिस को तहरीर देकर दामाद नसीम पुत्र मो0 रफीक, देवर व सास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतका के पिता मो0 अफरोज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी मो0 नसीम पुत्र मो0 रफीक उर्फ पप्पू खान ने मेरी पुत्री शाहीन बानो को बहला फुसलाकर 24 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर लिया था तब से मेरे घर आना जाना नही था। जिससे हत्या के सम्बंध में जानकारी नही हो पायी। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!