प्रेम प्रंसग के मामले मे मृतक सीताराम की हत्या करने वाले वांछित 03 नफर अभि0गण गिरफ्तार व आलाकत्ल बरामद

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

बहराइच। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल के द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 23.02.2022 को पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2022 धारा 302,201 भादवि मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगण अभियुक्तगण 1. जगदीश पुत्र नन्दलाल निवासी सबलापुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच 2.ओमप्रकाश पुत्र गोवर्धन 3. संगीता पत्नी ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम मिर्जापुर चहलवा थाना रुपईडीहा जिला बहराइच को मुखविर की सूचना पर 12.45 बजे कुतबुद्दीन मोड के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त से घटना के बारे मे पूछताछ करने पर बता रहे है कि साहब मैं व मृतक सीताराम वर्मा पुत्र गयाप्रसाद वर्मा ग्राम सहबापुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच एक ही गाँव के निवासी है हमारी लड़की संगीता वर्मा से मृतक सीताराम वर्मा पुत्र गयाप्रसाद वर्मा का अवैध संबंध था हमने अपने लड़की संगीता वर्मा की शादी ओमप्रकाश वर्मा पुत्र गोवर्धन वर्मा ग्राम मिर्जापुर चहलवा थाना रूपईडीहा बहराइच से कर दिया था हमारी लड़की संगीता वर्मा की ससुराल ग्राम मिर्जापुर चहलवा में मृतक सीताराम जाता रहता था उसके घर जाकर रहता है जिससे हम लोगो की बदनामी हो रही थी इसी को लेकर मैं व हमारे दामाद ओमप्रकाश वर्मा व लड़की संगीता वर्मा मे मिलकर खडयंत्र कर सीताराम वर्मा की हत्या करे दिये थे तथा हत्या को छुपाने के उद्देश्य से सीताराम वर्मा के मो0सा0 को उसके शव पर रख दिये थे अभियुक्त गण के बयान व बरामदगी के आधार पर धारा 120बी भादवि की बढोत्तरी कर अभि0गण उपरोक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुए माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

 

Don`t copy text!