पुश्तैनी जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी के विकास भवन कोठी डी का है यहां पर 50 वर्ष पुरानी जमीन पर दबंग लोगों कर रहे हैं कब्ज़ा जबकि मुकेश कुमार यादव के पूर्वजों की पुश्तैनी जमीन होने के बावजूद भी जबरन उमेश चंद्र द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है वही भुक्तभोगी मुकेश कुमार यादव ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है मुकेश कुमार यादव का कहना है कि हमारे पूर्वजों की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है जबकि जमीन पर हमारा पहले से हैंड पंप सीमेंट के खंभे आदि लगाकर तारों से जमीन की घेराबंदी भी कर दी गई थी परंतु देर सवेर उमेश चंद्र ने जेसीबी के द्वारा जमीन पर गड्ढा खुदवा कर नीव डलवाने का प्रयास किया गया मुकेश कुमार ने अपनी जमीन को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई और न्याय की उम्मीद से प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं मुकेश कुमार का कहना है कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा करके जमीन छीन लेने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं अवैध कब्जा करने वाले उमेश चंद्र थाना जहांगीराबाद अंतर्गत भयारा के रहने वाले हैं जो आए दिन हमारे परिवार को धमकी देते रहते हैं इस संबंध में हमने प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है अब देखना यह है कि जिले का प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

