लखनऊ के अदबा व शोअरा ने उर्दू अदब को नई सिम्त दी – मौलाना कारी रफ़ीक़
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
“उर्दू अदब में लखनवी तहज़ीब व सकाफ़त ” के उन्वान पर सेमिनार से मुकर्ररीन का ख्वाब
बाराबंकी । उर्दू अदब के फ़रोग़ और उसकी तरवीज़ और तरक़्क़ी में लखनऊ का अहम रोल है। लखनऊ के अदीबों और शोअरा हर वक़्त और हर दौर में उर्दू अदब व तहज़ीब , तमद्दुन और सक़ाफ़त को एक नई सिम्त दी मुल्क में अपनी मुन्फ़रद शिनाख्त क़ायम की । यह ख़यालात आज क़ौमी काउन्सिल बराये फ़रोग़े उर्दू ज़बान भारत सरकार नई दिल्ली के माली तआउन व वूमेन वेल्फेयर फाउन्डेशन ग्राम व पोस्ट मसौली बाराबंकी के द्वारा आयोजित स्थानीय ” शेख फ़रजंद अली मेमोरियल इस्लामिया स्कूल ” पीर बटावन बाराबंकी में एक दिवसीय सेमिनार बउन्वान उर्दू अदब में लखनवी तहज़ीब व सक़ाफ़त में मेहमान ए ख़ुसूसी हज़रत मौलाना कारी रफ़ीक़ ने व्यक्त किए। उन्होने आगे यह भी कहा कि 1857 के बाद लखनऊ उर्दू अदब काजोल सरमाया वजूद में आया वह हैरत अंगेज़ है ।सेमिनार की सदारत कर रही माहिरे तालीम, अदीब व शायर फ़ातिमा ज़हरा ने कहा उर्दू अदब शहरे लखनऊ इन्तिहाई दिल फ़रेब और ग़रा कद्र तहज़ीब का मरकज़ रहा है । यहाँ अमीर- ग़रीब , आलिम – जाहिल , हिन्दू-मुसलमान , शायर – अदीब ,सिपाही और शहरी सभी उर्दू ज़बान के क़दरदान रहे हैं
और सभी ने उर्दू अदब में लखनवी तहज़ीब व सक़ाफ़त को अपने सीने से लगाया है । सेमिनार का संचालन स्कूल के प्रबंधक मो0 उबैद अनहद ने किया ।सेमिनार की शुरुआत कारी सुहैल अख़्तर ने तिलावते कलाम ए पाक से किया ।इस मौक़े पर नफ़ीस बाराबंकवी ,शमीम बाराबंकवी ,ज़बान नक़वी , तलत अन्जुम , कारी मो0 इश्तियाक़ वगैरा ने अपने अपने मक़ाले पेश किये । मो0 अहसन रिज़वी , मो0 निहाल एडवोकेट , मो0 सरफ़राज़ , नग़मा बानो ,मो0 अमान , मो0 सालिम , तलत अन्जुम, शबाना बानो , सायमा , तय्यबा ,मो0 अकदस , अरहमा , आतिका सहित तमाम लोग मौजूद रहे।एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
Related Posts

