अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पर महिलाओं के अधिकारों एव उनकी शिक्षा पर बल…

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ागांव में रीड़ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों एव उनकी शिक्षा पर बल दिया गया। तथा बुजुर्ग महिला से केक कटवाकर महिलाओं के प्रति अन्याय न सहने का संकल्प लिया गया।

मनोरोगी चिकित्सक डॉ0 सन्दीप बुधवार ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा एव चिकित्सा आज के दौर में बहुत जरूरी है जिसमे खासकर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए क्योंकि एक बेटी के शिक्षित होने पर दो घरों में खुशहाली आती हैं। डॉ0 बुधवार ने रीड़ इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिस तरह यह संस्था कार्य कर रही हैं वह काबिले तारीफ़ है सेंटर में गरीब एव वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर जहाँ उनके जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है वही निशुल्क कम्प्यूटर ज्ञान एव लाइबेरी का लाभ मिल रहा है।
सीएचसी बड़ागांव की महिला चिकित्सक डॉ0 प्रीति वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए क्योंकि जब आप स्वस्थ रहेगी तो आपके परिवार में खुशहाली रहेगी। डॉ0 वर्मा ने महिलाओ को ख़ासकर किशोरियों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी।

महिला थानाध्यक्ष शिखा सिंह ने महिलाओं के अधिकारों एव महिला सुरक्षा पर जागरूक करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं है परन्तु कुछ जगहों पर आज भी महिलाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है वही उत्पीड़न हो रहा है जिन्हें चुप रहने की जरूरत नहीं है बल्कि आगे बढ़ने की जरूरत है शासन प्रशासन ऐसी पीड़ित महिलाओ की मदद के लिए पुलिस सदैव साथ मे है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुलिस, सेना, वायुसेना, राजनीति के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, लेकिन जहां महिलाओं की उपलब्धियां हमारा सिर ऊंचा करती हैं तो वहीं महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व उनकी पीड़ा हमारा सिर शर्म से नीचे झुकाती हैं। इसलिए आज का ये दिन संकल्प लेने का दिन है कि हम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
कैलिसेन्स के रीजनल ऐड ज्ञानेश वाजपेयी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे बुजुर्ग 90 वर्षीय महिला रामकला गौतम द्वारा केक काटा गया। रीड़ इंडिया एव लाइबेरी सेंटर की संचालिका सना तफज्जुल ने रीड़ इंडिया के चार वर्ष के कार्यकाल की जानकारी देते हुए कहा कि आज रीड़ इंडिया 53 गांवो के शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा दी जा रही हैं। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, इकबाल अजीज, ग्राम संगठन अध्यक्ष किरन गौतम, ग्राम पंचायत सहायक मोनिका वर्मा, जमाल अहमद, शाइस्ता बानो, अरक़म सिद्दीकी, सोनाली गुप्ता, रिंकी यादव, सारिका शुक्ला, प्रशांत वर्मा, गीता देवी, अंजू देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!