दो बच्चों की मां तांत्रिक के साथ हुई फरार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
हैदरगढ़, बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता बीते दिनों तंत्र-मंत्र करने वाले तांत्रिक के साथ मय जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने काफी खोजबीन किया लेकिन जब उसका पता नही चला तो आखिरकार पुलिस के पास गया और प्रभारी निरीक्षक सुबेहा को तहरीर देकर अपनी पत्नी को ढूढने की गुहार लगाई वही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पत्नी की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चौकी सरायगोंपी क्षेत्र के पूरे हिंदू सिंह मजरे शुकुलपुर गांव निवासी रमेश पुत्र भगौती की शादी बीते 12 वर्षाे पूर्व थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के दिरगिज का पुरवा मजरे मत्तेपुर से बड़े ही धूम धाम से हुई थी रमेश अपनी पत्नी को शादी के बाद बिदा करा लाया और राजी खुशी से अपना गुजर बसर करना शुरू कर दिया। पीड़ित रमेश ने बताया कि अमेठी जनपद के खारा गांव में रहने वाले एक तांत्रिक के घर उसकी पत्नी का आना जाना लगा रहता था लकिन पीड़ित को तनिक भी अभास नही था कि उसकी पत्नी को तांत्रिक बहला फुसला कर भगा ले गया। बीते 2 मार्च को वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ था तभी मौका पाकर उसकी पत्नी घर में रखी हाजारों की जेवरात व लगभग 50 हजार रूपये नगद उठा कर तांत्रिक बाबा के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने बताया की उसके 2 बच्चे एक 14 वर्ष और दूसरा 06 वर्ष का है। जबसे भगी है तब से अपने व अपनी पत्नी के समस्त रिस्तेदारों के यहां पता भी लगाया लेकिन उसका कही अता पता नही है। वही प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित को भरोसा दिलाया है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द खोज निकालेगें। अब तो आने वाला समय बतायेगा की रमेश की पत्नी को पुलिस पता लगायेगी अथवा कुछ दिनों बाद फाइल अलमरियों की शोभा बढ़ाएगी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

