सड़क हादसे मे बाइक सवार गम्भीर
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
सुबेहा बाराबंकी। सडक हादसे में बाईक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की सहयता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैदरगढ भेज दिया। जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पिचूरी मजरे कमेला गांव निवासी जीत कुमार यादव पुत्र ज्वाला प्रसाद यादव मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे अपनी बाईक से सुबेहा की तरफ किसी कार्यवश जा रहा था अभी वह कमेला पेट्रोल पम्प के थोडा आगे पहंुचा ही था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक के किनारे पलट गयी। जिससें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैदरगढ भेज दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

