खालिदा बानो को मिला पहला इनाम….

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। मदरसा जामिया आएशा सिद्दीकिया लिलबनात बड़ागांव में फरजाना बेगम इस्लामिक किवज कॉम्पिटिशन में खालिदा बानो को मिला पहला इनाम किवज प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चियों को डॉ0 ए एच उस्मानी ने दुआएँ देते हुए कुरान पढ़ने एव सीखने को अमल में लाने की गुजारिश की।

 

देवा शरीफ से आये हाफिज मोहम्मद हनीफ की जेरे निगरानी मे हुई किवज प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने भाग लिया जिसमे मदरसे की बच्ची खालिदा बानो पुत्री मो0 इस्लाम, नबीउननिशाँ पुत्री हाफिज मुज्जमिल को द्वितीय एव कारी मुईन अहमद की पुत्री आयशा बानो को तृतीय स्थान मिला । किवज प्रतियोगिता के आयोजक डॉ0 ए एच उस्मानी ने भाग लेने वाली सभी बच्चियों को इनाम एवम नगद धनराशि वही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाली छात्राओं को विशेष उपहार देकर हौसला अफजाई की गयी। डॉ0 ए.एच. उस्मानी ने छात्राओं को कुरान को पढ़ने, सीखने,समझने के साथ अमल करने और कुरान की तालीम को दूसरो तक पहुचाने पर जोर दिया। मदरसे के उस्ताद मौलाना अब्दुल रशीद नदवी ने छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अगर किसी बच्ची के नम्बर कम आए है तो वह परेशान न हो बल्कि अगली बार और तैयारी के साथ इम्तिहान दे। मदरसे के नाजिम कारी मुईन अहमद नदवी ने डॉक्टर उस्मानी की अहिल्या मरहूमा फरजाना बेगम के लिए मगफिरत की दुआ की और सभी बच्चियों की हौसलाअफजाई की और दुआ के साथ प्रोग्राम खत्म हुआ ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!