शौचालय बने होने के बाउजूद ग्रामीण शौच के लिए बाहर खेतों में जाते….
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। सरकार के लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद भी ग्राम पंचायतों में बने शौचालय में घटिया सामग्री से हुआ निर्माण जिससे जर्जर होना शुरू कई शौचालय तो अभी भी कंप्लीट होने की राह देख रहे है । हालात यह कि शौचालय बने होने के बाउजूद ग्रामीण शौच के लिए गांव के बाहर खेतों में जाते है जबकि भारत सरकार द्वारा हर एक घर हर ग्राम पंचायत में शुलभ शौचालय बनवाने का काम किया है । लेकिन ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के चलते स्वच्छ भारत मिशन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। जो अभी तक सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। आपको बताते चले कि बाराबंकी जनपद के विकास खण्ड रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजीपुर में ग्राम पंचायत में ऐसी योजनाओं का पैसा ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारी की मिली भगत से जमकर बंदरबांट हुआ है जिनका कोई सीधा आधार नहीं है ग्राम पंचायतों में केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्वच्छता अभियान के हजारों की संख्या में शौचालयों का निर्माण कराया गया। परन्तु विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की अनदेखी का खमियाजा लाभार्थियों को चुकाना पडा है। हालांकि ग्राम पंचायतों में बने शौचालयों में कही दरवाजा नही है तो कही पर गड्ढा नही खुदे है जो नाकाम साबित हो गए। साथ ही ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय भी अभी तक अधूरा ही बड़ा है जो बाहर से पेंट और अंदर से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है जो ग्रामीणों के शौच जाने योग्य नही है जिसमें ताला लटक रहा है। ऐसी स्थित में गांव के लाभार्थी कैसे शौचालय का उपयोग करें। जो मजबूर होकर शौच खुले में जाने को मजबूर है। हालांकि निर्माण पंचायत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों के निर्देश पर ठेकेदारी प्रथा के तहत निर्माण कराया गया है। जो भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन की जमकर धज्जियां उड़ा रही है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

