दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, भाजपा शीर्ष नेतृत्व तथा पीएम के साथ तय होगी शपथ की तारीख
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी बड़े काम को अंजाम देने से पहले होमवर्क जरूर करते हैं। उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष तक सरकार चलाने के बाद अब वह प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की ताजपोशी की तैयारी में लगे हैं। वह आज दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी से भी भेंट करने पहुंचे हैं। प्रदेश के एकिटंग सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल्ली प्रवास दो दिन का माना जा रहा है।पीएम नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ आज दिल्ली की बैठक में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख के साथ नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों तथा डिप्टी सीएम के नाम तय होने हैं। इस मिशन के लिए भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शनिवार को होमवर्क किया।योगी आदित्यनाथ रविवार को करीब नौ बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड करने के बाद नई दिल्ली के यूपी सदन पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का दिन में एक बजे बीएल संतोष से मिलने का कार्यक्रम है। तीन बजे वह उप राष्ट्रपति एम.वैंकैया नायूड से मिलेंगे। पांच बजे वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करेंगे। छह बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद रात में आठ बजे रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से मिलेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के शपथ की तारीख तय होगी। इतना ही नहीं प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर भी मुहर लगेगी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

