स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार किया
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार किया है। ब्लाक मुख्यालय पर लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह एव सुबहान अल्लाह स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये अबीर गुलाल के स्टॉल लगाये गये। स्टालों पर ब्लाककर्मियो एव ग्राम प्रधानों ने गुलाल की खरीद की। स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने बताया कि
हर्बल गुलाल बनाने में गुलाब, गेंदा, चांदनी, रात रानी के फूल, टेशू के फूलों सहित पत्ती, एवं पालक भाजी, लाल भाजी का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि रसायनिक एवं अन्य पदार्थों से निर्मित रंग, गुलाल से त्वचा संबंधी खतरा होने की संभावना रहती है, लेकिन हर्बल गुलाल से त्वचा एवं अन्य शारीरिक नुकसान होने का खतरा नहीं रहता। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर्बल गुलाल तैयार करने कहा गया। जिसके बाद विभिन्ना समूहों ने मिलकर हर्बल गुलाल तैयार किया है। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव, एडीओ पंचायत जानकीराम, ब्लाक मिशन प्रबन्धक सबा फातिमा , विक्रांत, अखिलेश पटेल, आशाराम चौधरी, जितेंद्र कुमार पटेल, समूह अध्यक्ष नीतू देवी, गीता देवी,रेखा, अंजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

