बाराबंकी पुलिस द्वारा कार्यशाला का आयोजन…
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी पुलिस द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर साइबर अपराध एवं उससे बचाव व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में छात्र/छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई- दिनांक 15.03.2022 को बाराबंकी पुलिस द्वारा राजकीय स्कूल रसूलपुर थाना जहांगीरबाद एवं राजकीय इंटर कालेज अहमदपुर थाना जैदपुर में कार्यशाला का आयोजन कर छात्र/छात्राओं साइबर अपराध से बचाव, मिशन शक्ति, यातायात नियमों के बारे में बताया गया। बाराबंकी पुलिस द्वारा उपस्थित लोगों को सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स से खुद को सुरक्षित करने, अपना बैंक खाता या कोई निजी डिटेल शेयर न करने, लॉटरी स्कैम जैसे ईमेल, मैसेज और फोन कॉल का जवाब न देनें एवं अनवेरिफाइड/अज्ञात स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करने से बचनें आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायतों की रिपोर्ट हेतु गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) एवं टोल फ्री नम्बर 1930 पर तुरन्त कॉल करने के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से बताया गया। बच्चियों को मिशन शक्ति, ट्वीटर सेवा व शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों/कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 108(एम्बुलेंस सेवा), एवं 102(स्वास्थ्य सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्प लाइन) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

