जनपदस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। मानव सभ्यता के विकास के साथ-साथ विज्ञान का भी विकास निरंतर होता रहा है। विज्ञान ने ना केवल सुविधाओं में वृद्धि की बल्कि मानव के जीवन स्तर की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार किया है। विज्ञान के प्रति बच्चों का रुझान उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई वैचारिक दृष्टि प्रदान करता है। उक्त बातें परियोजना अधिकारी (बेसिक) उर्मिला शुक्ला ने जनपदस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहीं। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के 15 विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्रों के विद्यालयों से 3-3 छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विकास खण्ड त्रिवेदीगंज की कुमारी आरुषि वर्मा ने प्रथम स्थान विकास खण्ड सिद्धौर की कुमारी प्रियांशी ने द्वितीय स्थान एवं विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के दुर्गेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित सोलर कूलर भूकंप का अलार्म, पवन चक्की से विद्युत बनाना, हाइड्रोलिक बेड, लाइफ सेविंग स्टिक, जीवन रक्षक सीढ़ी, महामारी का इतिहास, जल शोधन यंत्र आदि विभिन्न प्रकार के जीवन उपयोगी मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया। बच्चों के शानदार मॉडल एवं प्रस्तुतीकरण से अभिभूत डायट प्रवक्ता ए.पी. यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण अर्चना यादव, सुषमा सेंगर, अशोक कुमार गुप्ता, जैनेंद्र कुमार, सुशील कुमार, सुनील गौड़, प्रमोद कुमार उपाध्याय, अनीश कुमार यादव, विनीता मिश्रा, रीतू पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उपयोगी सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अवधेश पांडे, विपिन कुमार, मनोज चौधरी, ऋषि वर्मा, मंजुला सिंह, पारुल शुक्ला, अरुण वर्मा, फिरोज अजहर के साथ जनपद के सभी विकास खण्डों से विज्ञान तथा गणित के एआरपी एवं अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

