सांसद उपेंद्र रावत के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी/भाजपा कार्यकर्ता तरुन गुप्ता के नेतृत्व में बाबा पंचमदास कुटी पर विरोध प्रदर्शन किया गया बीते विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद उपेंद्र रावत द्वारा की गई हरकत से भाजपा कार्यकर्ता में नाराजगी जताई जा रही है विधानसभा 269 जैदपुर में हुए चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा प्रत्यासी अमरीश रावत जी को हराने का काम सांसद उपेंद्र रावत के द्वारा किया गया है जिससे आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है जिस प्रकार से सांसद उपेंद्र रावत जी ने रिश्तेदारी निभाते हुए अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी अमरीश रावत जी को हराया है इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के सांसद अपने ही जिले से एक प्रत्याशी को हराने का काम करने लगे तो आने वाले समय मे भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से खोखली हो जायेगी इस मौके पर प्रद्युम्न कुमार वर्मा,सुनील वर्मा , बंटी वर्मा,दीपक शर्मा,निहाल शुक्ला ,उत्कर्ष वर्मा , विकास गौतम,सैलेंदर रावत ,अमित सहित कई कार्यकर्ता मैजूद रहे

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!