चुनाव में मिली जीत सुशासन पर जनता की मुहर,बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली जीत महज राजनीतिक परिणाम नहीं है। यह सत्य की जीत का उदाहरण भी है। सुरक्षा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों के फलस्वरूप भाजपा को मिली प्रचंड जीत सरकार के प्रयास पर जनता की मुहर है। इसीलिए जनता ने होली का इंतजार किए बिना 10 मार्च से ही होली खेलनी शुरू कर दी है।यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत से मिली जीत के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम पांडेयहाता में होलिका दहन उत्सव समिति की ओर आयोजित होलिका दहन शोभायात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भक्त प्रहलाद की आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया और पुष्पों से होली खेली।प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनाने का मौका देने लिए प्रदेशवासियों के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ वर्ष पहले सुरक्षा, विकास और सुशासन की नींव रखी, जो अब जन विश्वास का प्रतीक बन गई है। समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भेदभाव मुक्त कार्य हुए, उनका सुखद परिणाम चुनाव में देखने को मिला है। विपक्ष की ओर से तमाम भ्रामक प्रचार किए गए, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता का विश्वास दृढ़ता से कायम रहा। विपक्ष की कारगुजारी धरी रह गई।

Don`t copy text!