जिले के विकास के लिए रहूँगा संकल्पित: अंगद सिंह भाजपा एमएलसी प्रत्याशी ने किया नामांकन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भाजपा एमएलसी प्रत्याशी अंगद सिंह ने अंतिम दिन सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पूर्व लखपेड़ाबाग स्थित एक निजी लॉन में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। खचाखच भरे हाल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर अंगद सिंह ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अनुशासित कार्यकर्ता के रूप समस्याओं के समाधान के लिए अंगद का पाँव साबित होंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं को अंगद सिंह बनकर चुनाव लड़ने का आह्वाहन किया। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि पार्टी की नीतियों और मतदाताओं के आशीर्वाद के बलबूते भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने विकास की गति को तीव्र करने के लिए जिले के नुमाइंदे को विधान परिषद में भेजने की जरूरत बताया। नामांकन के लिए निकलने से पूर्व अंगद सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, विधायक सतीश शर्मा, दिनेश रावत, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, शरद अवस्थी, सुंदरलाल दीक्षित, हरगोविंद सिंह, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, अजीत प्रताप सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विवेकानन्द पांडेय, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, अरविंद मौर्य, संदीप गुप्ता, शीलरत्न मिहिर, धर्मेंद्र यादव, रवि रावत, रितेश सिंह, शेखर हयारण, रामेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता पंकी मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

